• 28/09/2022

होरा की छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से विदाई, देना पड़ा इस्तीफा, ऑडियो टेप मामले में नहीं कर पाए डैमेज कंट्रोल

होरा की छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से विदाई, देना पड़ा इस्तीफा, ऑडियो टेप मामले में नहीं कर पाए डैमेज कंट्रोल
Spread the love

आखिरकार केबल व्यवसायी गुरुचरण सिंह होरा की छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से विदाई हो ही गई। होरा ने इस्तीफा दे दिया है। वे ओलंपिक संघ में महासचिव के पद पर थे। हाल ही में एक ऑडियो टेप वायरल हुआ, जिसमें होरा का नाम सामने आया था। इस ऑडियो टेप में मुख्यमंत्री को लेकर भी कुछ आपत्तिजनक बातें बोली गई थी।

ऑडियो टेप सामने आने के बाद होरा की विदाई तय मानी जा रही थी। जिसके बाद यह खबर आई थी कि होरा से ओलंपिक संघ द्वारा इस्तीफा मांगा गया था।

जिस ऑडियो टेप की वजह से होरा की विदाई की पटकथा लिखी गई। उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेकर कथित रुप से होरा दबाव बनाने की कोशिश करते सुनाई दे रहे थे। इसमें टेप में कथित रुप से होरा दावा कर रहे हैं कि अफसर उनको पल-पल की सारी रिपोर्ट देते हैं। एसएसपी और कलेक्टर से कौन क्या बातें कर रहा है यह सारी जानकारी उन तक पहुंच जाती है। वे नेताओं के भरोसे नहीं अफसरों के भरोसे यह सब कर रहे हैं। वे मोहन भागवत से सीधे संपर्क में हैं यह मुख्यमंत्री भी जानते हैं।

कथित रुप से होरा का यह टेप सामने आने के बाद बवाल मच गया था। इसके बाद होरा डैमेज कंट्रोल पर लग हुए थे लेकिन उनकी यह कवायद कहीं भी काम नहीं आई। जिसके बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा होरा का इस्तीफा मांगे जाने की खबर सामने आई थी।

हालांकि इसी बीच होरा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सफाई देने की कोशिश की थी कि टेप में उनकी आवाज नहीं है। यह उनके खिलाफ षड़यंत्र हैं और वे पुलिस में इसकी शिकायत कर रहे हैं।

Related post

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में…

Spread the love रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया…
दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस…

Spread the loveबेमेतरा।  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर सतनाम चौक…
दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के…

Spread the loveरायपुर। दीपावली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी…