• 02/06/2022

ICC वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन, इन टीमों ने किया क्वालीफाई

ICC वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन, इन टीमों ने किया क्वालीफाई
Spread the love

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पहली बार वुमेंस अंडर- 19 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करने जा रही है। यह वर्ल्ड कप अगले साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। पहली बार आयोजित वुमेंस अंडर- 19 टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन शुरु हो गया है। इसमें भारत सहित विश्व के कई देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। जनवरी से शुरू होने जा रहे इस महामुकाबला में 16 टीमें खेलेंगी।

इसे भी पढ़ें : भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा, खेले जाएंगे 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैच, जानिए शेड्यूल

वुमेंस अंडर-19 टी20 विश्वकप के लिए भारत सहित 12 टीमों ने सीधे क्वालीफाई किया है। इसमें 11 पूर्ण सदस्य देश होंगे वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका को सदस्य राष्ट्र होने के चलते ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : फुटबॉल के लीजेंड पेले की पुतिन से युद्ध रोकने भावनात्मक अपील

जो 11 पूर्ण सदस्य शामिल किए गए हैं, उनमें भारत, पाकिस्तान, बंग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और आयरलैंड है। बाकी के चार स्थानों के लिए कई देशों में मुकाबला होगा।

इसे भी पढ़ें : French Open : सेमीफानल में नडाल और ज्वरेव होंगे आमने-सामने

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को फिर सताने लगा डर, छत्तीसगढ़ लाए जा रहे हरियाणा के विधायक! यहां के रिसॉर्ट में ठहराए जाएंगे

 

सबसे पहले और सटीक खबरों के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुडें, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 👇🏻

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KAO8yRWOQ8wL2PWiLlhpic

 

Related post