• 20/06/2023

आपके यहां का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा – सीएम भूपेश बघेल

आपके यहां का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा – सीएम भूपेश बघेल
Spread the love

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं। वहां एक घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं। आज रथयात्रा है, आप सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं। पूरे छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर रायगढ़, सरगुजा तक रथयात्रा निकलती है। गांव-गांव बड़ी आस्था के साथ रथयात्रा निकालते हैं।

आज आषाढ़ का दूसरा दिन है, लेकिन पानी गिरना अब तक शुरू नहीं हुआ है। मैं आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन को गया, तो उनसे प्रार्थना की कि जल्द बारिश कराएं।

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि मैं बहुत खुश हुआ कि आज जब आप लोग आए तो न केवल आपके सत्कार का मौका मिला अपितु यह भी जाना कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गए वायदों पर क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। जैसाकि केरा से आये हमारे अतिथियों ने बताया।

जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम पंचायत सिवनी से आए छोटेलाल बरेठ से जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले तो मुख्यमंत्री ने उनसे छत्तीसगढ़ी में पूछा छोटेलाल जी कौन-कौन आए हैं, छोटेलाल ने जवाब दिया, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा लइका मन ल काबर नई लाए हस, सबला बढिय़ा लाए रहिते।

मस्तूरी विधानसभा से संगीता पत्रवानी अपने पूरे परिवार के साथ आज भोज पर मुख्यमंत्री निवास आई हैं, संगीता के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के नये सदस्य तीन माह के जयंत पत्रवानी को गोद में उठाया और उसे दुलार दिया।संगीता ने बताया कि आज वो बहुत खुश हैं, उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला। संगीता ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में खाना बहुत अच्छा बना है।

तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत खैरी से गुलाबा बाई सिंगरौली अपने पूरे परिवार के साथ आज मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास भोजन पर आईं। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा – खाना कैसा है, उन्होंने कहा- बहुत अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके यहां खाने पर आया था तो आप सभी ने बहुत अच्छा खाना खिलाया अब मेरी बारी आई है।

Related post

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत के नीचे होगी प्रतियोगी परीक्षाएं, इतने करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर…

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर बनाने की  सरकार की याेजना है, जिसमें…
छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में 2 बार होगी विशेष TET परीक्षा, राज्य सरकार ने दी सहमति

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के…
WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा नेविगेशन बार, चैट्स के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा…

Spread the loveWhatsApp अपने Android ऐप के इंटरफेस में बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे डायनामिक…