• 25/07/2022

केरल के बाद देश में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, देश में अब तक इतने मरीज…

केरल के बाद देश में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, देश में अब तक इतने मरीज…
Spread the love

द तथ्य डेस्क। कोरोना संक्रमण से लड़ रहे भारत को मंकीपॉक्स के रूप में नए खतरे का सामना करना पड़ रहा है। अकेले केरल में ही मंकीपॉक्स के 3 केस सामने आ चुका है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का नया केस आने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग सकते में है।

यह भी पढे़ः  BIG BREAKING : चीनी लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे, 10 KM अंदर आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का 34 वर्षीय मरीज मनाली में एक पार्टी में शामिल होकर आया था। इस मरीज में मंकीपॉक्स का लक्षण मिलने के बाद उसे दिल्ली के एनएनजेपी अस्पताल में तीन दिन पहले आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी आइसोलेट कर दिया गया है। सरकार ने मंकीपॉक्स के बढ़ते प्रकोप के बीच केरल में दो लैबों को इसके जांच के लिए अधिकृत कर दिया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 लैब को जांच के लिए मंजूरी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, डीजीएचएस और एनसीडीसी के डायरेक्टर ने जॉइंट मॉनिटरिंग टीम के साथ मीटिंग की है। टीम ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी निगरानी की सलाह दी है। दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स केस के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है।

यह भी पढे़ः कर्मचारियों-शिक्षकों के हड़ताल को लेकर माओवादियों ने जारी किया पत्र, लिखी ये बातें…

दुनिया में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स:
एक आंकड़े के अनुसार भारत के साथ ही विश्व के 80 देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है। 80 देशों में अब तक 16 हजार 886 मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है। यूरोप में सबसे ज्यादा 11985 मरीज मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। वहीं मंकीपॉक्स से प्रभावित दस प्रमुख देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली जैसे देश शामिल हैं।
यह भी पढे़ः राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने कही ऐसी बात कि….

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद हत्याकांड से उठा पर्दा..सामने आई ये वजह

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में सनकी पति ने 2 रोटी के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का…