• 30/11/2023

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की भारतीय अफसर ने दी 1 लाख डॉलर में सुपारी, किलर निकला अमेरिकी खबरी, US का भारत पर गंभीर आरोप

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की भारतीय अफसर ने दी 1 लाख डॉलर में सुपारी, किलर निकला अमेरिकी खबरी, US का भारत पर गंभीर आरोप
Spread the love

अमेरिका ने कुछ दिन पहले भारत पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था, जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया था। अमेरिकी दावे के मुताबिक पन्नू की हत्या की साजिश एक भारतीय अफसर CC-1  और निखिल गुप्ता नाम के शख्स ने रची थी। अमेरिका के आरोप पर भारत ने 29 नवंबर को एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि 18 नवंबर को ही इस मामले में हाई लेवल जांच शुरु कर दी है। भारत के इस बयान के कुछ देर बाद ही अमेरिका ने प्रेस रिलीज जारी कर पुन्नू की हत्या के साजिश से जुड़ी तमाम जानकारी दी है।

अमेरिका ने दावा किया है कि भारतीय अफसर CC-1 पन्नू की हत्या की जिम्मेदारी निखिल गुप्ता नाम के एक शख्स को दिया था। निखिल ने हत्या की सुपारी 1 लाख अमेरिकी डॉलर (83 लाख रुपये) में जिस शख्स को दी। दरअसल वह शख्स और कोई नहीं बल्कि अमेरिका का अंडर कवर अधिकारी था।

अमेरिका ने आरोप लगाया, “न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की विफल साजिश में भारतीय अधिकारी की भागीदारी थी।” हालांकि अमेरिका ने पन्नू का नाम नहीं लिया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका न्याय विभाग जिस शख्स की हत्या की साजिश का जिक्र कर रहा था वह पन्नू ही है।

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में भारतीय अधिकारी का नाम CC-1 बताया गया है। कहा  गया है कि भारत में बैठे CC-1 के कहने पर निखिल गुप्ता ने किलर ढूंढने के लिए एक शख्स से संपर्क किया। इस शख्स ने निखिल को हत्या करने के लिए एक किलर ‘हिटमैन’ से मिलवाया और 1 लाख डॉलर में यह डील फाइनल हो गई।  इस दौरान CC-1 लगातार निखिल गुप्ता के टच में था और वह साजिश को लेकर निखिल को निर्देश देता था। CC-1 भी पन्नू की हत्या के लिए 1 लाख डॉलर देने को तैयार हो गया। 9 जून को CC-1 के सहयोगी ने मैनहट्टन में किलर को एडवांस पेमेंट के तौर पर 15000 डॉलर पहुंचाए थे।

प्रेस रिलीज के मुताबिक CC-1 खुद को ‘सीनियर फील्ड ऑफिसर’ बताता है। उस पर ‘सिक्योरिटी मैनेजमेंट’ और ‘इंटेलीजेंस’ की जिम्मेदारी थी। CC-1 ने अपने आप को CRPF का पूर्व कर्मचारी भी बताया था।

कौन है निखिल गुप्ता

प्रेस विज्ञप्ति में अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि निखिल गुप्ता एक 52 वर्षीय भारतीय नागरिक है। जिन्हें चेक गणराज्य के अधिकारियों ने 30 जून को गिरफ्तार किया था। निखिल अभी जेल में हैं।

किलर निकला अमेरिका का खबरी

अमेरिकी न्याय विभाग का दावा है कि निखिले ने जिस हिटमैन को पन्नू की हत्या के लिए खोजा था। उस शख्स का अपराधियों के साथ उठना-बैठना था। वह अमेरिका का खबरी था। कथित हिटमैन ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के साथ काम कर रहा था।

निज्जर भी टारगेट था
दस्तावेजों के मुताबिक निखिल गुप्ता को जून में टारगेट के बारे में व्यक्तिगत जानकारी दी गई। जैसे कि पन्नू कहां रहता है, कहां-कहां आता-जाता है। दस्तावेजों के अनुसार निखिल ने हिटमैन को कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बारे में भी बताया कि निज्जर भी एक टारगेट था।

Related post

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं…

Spread the loveसोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पिकअप वाहन…
आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर महंगी हुई बिजली, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को 6.23 प्रतिशत को…
तबादला आदेश जारी: दो जिलों में टीआई, एसआई सहित कई पुलिसकर्मी इधर से उधर

तबादला आदेश जारी: दो जिलों में टीआई, एसआई सहित…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, कांकेर जिले में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए है। सूची में…