• 31/07/2022

कचरा बिनने वाली गरीब किशोरी से गैंगरेप, 10 रुपये देकर लूट ली अस्मत

कचरा बिनने वाली गरीब किशोरी से गैंगरेप, 10 रुपये देकर लूट ली अस्मत
Spread the love

द तथ्य डेस्क। 10 रूपए का लालच देकर एक 13 साल की बच्ची के साथ अनाचार करने वाले एक वृद्ध और एक अधेड़ के खिलाफ बलौदाबाजार थाना पुलिस ने अनाचार का अपराध दर्ज किया है। वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के 13 मजदूर कश्मीर में बनाए गए बंधक, वीडियो जारी कर मांगी मदद

मिली जानकारी के अनुसार घटना बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली का है। यहां पास के ही एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची अत्यंत गरीब परिवार की है। बच्ची के परिजन कचरा बीनने का काम कर गुजर-बसर करते हैं। बच्ची भी कचरा बीनने का काम करती है, घटना गुरूवार की बताई जा रही है। बच्ची कचरा बीनने निकली थी, इसी दौरान आरोपी 76 वर्षीय वृद्ध कुंजराम वर्मा ने उसे देखा तो अपने पास बुलाया और 10 रूपए का लालच देकर अपने घर के अंदर लेजाकर अनाचार किया। आरोपी ने उसे पैसों का लालच देकर दूसरे दिन फिर से बुलाया और अनाचार किया।

इसे भी पढ़ें : द.पू.म.रे की 28 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन फिर हुई रद्द

आरोपी कुंजराम वर्मा के घर के पास ही रहने वाले एक दुकानदार रमेश वर्मा 47 वर्ष ने उसे देख लिया। उसने आरोपी से पूछताछ किया और इसके बाद उसने भी बच्ची को 10 रूपए देकर उसके साथ अनाचार किया। आरोपी रमेश वर्मा के घर से बच्ची को निकलते देख पड़ोस की एक महिला को शक हुआ। उसने बच्ची को बुलाकर पूछताछ की तो सारी बातों का पता चला। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को उसके परिजनों के पास ले गई और सारा किस्सा बताया। परिजनों ने इसके बाद पुलिस में शिकायत की, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : कटेकल्याण मुठभेड़ को माओवादियों ने बताया फर्जी, जारी की विज्ञप्ति

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…