- 11/04/2023
IPS Posting: रिटायर IPS डीएम अवस्थी को ACB और EOW की जिम्मेदारी, आदेश जारी


रिटायर IPS डीएम अवस्थी को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अवस्थी को EOW और ACB के डीजी की अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अवस्थी 31 मार्च को रिटायर हुए थे। रिटायर होने से पहले वे ACB और EOW के महानिदेश के पद पर पदस्थ थे। रिटायर होने के साथ ही सरकार ने उऩ्हें पीएचक्यू में ओएसडी की संविदा नियुक्ति दी थी। अब उन्हें ACB और EOW की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
आपको बता दें 1986 बैच के IPS डीएम अवस्थी तीन साल तक DGP के पद पर रहे हैं। उसके बाद उन्हें पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। 3 महीने पहले राज्य ने उन्हें ACB, EOW का डायरेक्टर बनाया था। 31 मार्च को इस पद से रिटायर हुए। डीएम अवस्थी की गिनती राज्य के तेज-तर्रार अफसरों में होती रही है।
देखिए आदेश
Also Read: TI की हुई शाही विदाई.. और जब ज्वाइन करने पहुंचे तो IG ने थमा दिया सस्पेंशन ऑर्डर, ये है मामला