• 11/05/2024

करीना कपूर की बढ़ने वाली है मुश्किलें, हाईकोर्ट ने नोटिस भेज 7 दिन में मांगा जवाब, ये है मामला

करीना कपूर की बढ़ने वाली है मुश्किलें, हाईकोर्ट ने नोटिस भेज 7 दिन में मांगा जवाब, ये है मामला

Follow us on Google News

बॉलीवुड अभिनेत्र करीना कपूर खान की मुश्किलें बढ़ सकती है। उन्हें एक मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नोटिस  जारी किया है। न्यायालय ने उन्हें 7 दिन के भीतर जवाब देने कहा है। मामला प्रेग्नेंसी पर उनके द्वारा लिखी गई एक किताब से जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी किताब के टाइटल में बाइबल शब्द का इस्तेमाल किया है, इसे लेकर एक शख्स ने उनके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से करीना कपूर खान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि इससे पहले एडिशनल सेशन कोर्ट से याचिका खारिज हो चुकी है। जिसे उसने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

क्रिस्टोफर एंथोनी नाम के एक शख्स ने अपनी याचिका में करीना कपूर पर ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि करीना कपूर ने अपनी किताब ‘Kareena Kapoor Khan’s Pregnancy Bible’ में बाइबल शब्द का उपयोग कर ईसाईयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए।

इससे पहले क्रिस्टोफर ने जबलपुर के एक पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि पवित्र पुस्तक बाइबल की तुलना अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी से नहीं की जा सकती। करीना कपूर ने बाइबल शब्द का इस्तेमाल कर ईसाईयों की भावनाओं को आहत किया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर से इंकार कर दिया था।

जिसके बाद उन्होंने निचली अदालत का रुख किया था। यहां भी वह यह साबित करने में विफल रहा कि बाइबल शब्द इस्तेमाल करने से ईसाईयों की भावाएं कैसे आहत हुई है। जिसके बाद अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायालय का उसने दरवाजा खटखटाया यहां से भी उसे निराशा हाथ लगी। जिसके बाद उसने हाईकोर्ट का रुख किया।