• 14/07/2022

राजिम : महानदी में बड़ा हादसा, 7 युवक नदी में नहाने उतरे फिर…तलाश जारी

राजिम : महानदी में बड़ा हादसा, 7 युवक नदी  में नहाने उतरे फिर…तलाश जारी
Spread the love

रायपुर/गरियाबंद। राजिम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पितईबंद एनीकट में नहारे गए 7 युवक तेज बहाव में बह गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से पहले चार लोगों को तथा बाद में एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दो युवकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। राजिम पुलिस को सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया था।

इसे भी पढ़ें : राज्य में कोरोना के आंकड़े डराने वाले , देखें जिलेवार एक्टिव मरीजों की संख्या

बताया जाता है कि 7 युवक आज महानदी स्थित पितईबंद एनीकट में नहाने के लिए गए हुए थे। इस समय गरियाबंद सहित आसपास के इलाकों में हो रही जोरदार बारिश के चलते महानदी का बहाव काफी तेज है। सातों युवक नदी में उतरे ही थे कि तेज धाराओं ने उन्हें अपने साथ बहाना शुरू कर दिया। युवकों की चीख-पुकार सुनकर नदी के आसपास उपस्थित लोगों ने किसी तरह से एक-एक करके पहले चार लोगों को बाहर निकाला।

इस दौरान एक युवक गहरे पानी में बहता चला गया, आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसे भी बचा लिया। मगर इस दौरान नदी में नहाने उतरे दो अन्य युवक तेज बहाव में बह गए। लापता युवकों की तलाश की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहंच गए और इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहंुचकर युवकों की तलाश तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें : भूपेश कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पर लिया गया यह निर्णय, पढ़ें पूरी खबर…

बताया जाता है कि सातों युवक पास के ही गांव के हैं। आज सातों युवकों महानदी में नहाने की योजना बनाई और एनीकट पहुंच गए। यहां उनकी खुशियां और उत्साह चंद मिनटों में ही महानदी के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम तथा ग्रामीणों ने नदी के बहाव वाले हिस्से में अलग-अलग टीम बनाकर खोजबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढें-अलर्ट : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…