• 14/07/2022

कांग्रेस विधायक को पड़ा दिल का दौरा, लाए गए रायपुर

कांग्रेस विधायक को पड़ा दिल का दौरा, लाए गए रायपुर
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कांग्रेस विधायक को हार्ट अटैक के बाद राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के बाद उनकी स्थिति स्टेबल बताई जा रही है।

बलरामपुर के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह को कल दिल का दौरा पड़ा था। परिजनों ने उन्हें सबसे पहले बलरामपुर अस्पताल पहुचाया जहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीधे राजधानी रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया। यहां परिजनों ने उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें : भूपेश कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पर लिया गया यह निर्णय, पढ़ें पूरी खबर…

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार विधायक बृहस्पत सिंह के एंजियोग्राफी के बाद स्पष्ट हो गया था कि उन्हें गंभीर रूप से दिल का दौरा पड़ा था। लगातार उपचार व चिकित्सकों की देखरेख में अब उनकी हालत में सुधार हैं और उनका स्वास्थ्य स्टेबल बना हुआ है। चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें : राज्य में कोरोना के आंकड़े डराने वाले , देखें जिलेवार एक्टिव मरीजों की संख्या

चिकित्सकों के अनुसार उन्हें फिलहाल विशेष देखरेख की जरूरत हैं और उनकी हालत में पहले से सुधार आया है। वहीं दूसरी ओर विधायक की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद रायपुर के कई कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेते दिखे। वहीं उनके समर्थक व क्षेत्र के चुनिंदा कार्यकर्ता भी लगातार अस्पताल में डटे हुए हैं। कांग्रेसजनों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

इसे भी पढ़ें-भूपेश कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पर लिया गया यह निर्णय, पढ़ें पूरी खबर…

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गई तीन की जान, 5 गंभीर रूप से घायल

मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में…

Spread the loveओडिशा के नबरंग जिले में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के…