• 29/06/2024

सैन्य अभ्यास के दौरान लद्दाख में बड़ा हादसा, चीन सीमा के पास सेना के कई जवान नदी में बहे

सैन्य अभ्यास के दौरान लद्दाख में बड़ा हादसा, चीन सीमा के पास सेना के कई जवान नदी में बहे

Follow us on Google News

लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार को नदी पार करने के टैंक अभ्यास के दौरान अचानक ही जलस्तर बढ़ गया। जिससे कि सेना के कई जवान नदी में बह गए। इस हादसे में सेना के कई जवानों के शहीद होने की आशंका है। यह हादसा चीन के साथ लगने वाली एलएसी के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को सैन्य अभ्यास चल रहा था। इस दौरान कई टैंक मौके पर मौजूद थे। टी-72 टैंक में 5 जवान सवार थे जो कि नदी पार करने का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान टैंक वहां फंस गया और अचानक ही नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे टी-72 टैंक डूब गया।

घटना के बाद जवानों  का  रेसक्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 1 जवान का शव बरामद कर लिया गया है। बाकि के जवानों के रेस्क्यू के लिए सर्च जारी है।