• 14/07/2022

मामूली विवाद ने छीन ली युवक की जिंदगी

मामूली विवाद ने छीन ली युवक की जिंदगी
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं ने कल एक और युवक की जान ले ली। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का हैं जहां मामूली विवाद पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया है।
बताया गया कि गुढ़ियारी के अंबेडकर चौक के पास मृतक अकरम खान का किराना दुकान है। इसी बीच आरोपी रवि राव तथा खिलेश्वर उर्फ गोलू नामक दो युवक वहां पहुंचे और गाड़ी चलाने की बात पर मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ा कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से अकरम खान के जांघ और सीने पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अकरम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी तड़के मौत हो गई। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उनके खिलाफ जुर्म दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है।
राजधानी रायपुर में यह चाकूबाजी की पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी चाकूबाजी की कई घटनाओं में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मामूली बात पर चाकूबाजी होना अब शहर के लिए आम बात हो रही है जो गंभीर चिंता का विषय है। दूसरी ओर पुलिस कानून-व्यवस्था को बेहतर बताने से नहीं चूकती, मगर इस तरह की घटनाएं रोजाना पुलिस के दावों को झूठा साबित कर रही है। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों व चाकूबाजी की घटनाओं पर किस तरह से अंकुश लगाती है।

इसे भी पढें-प्यार के जाल में फंसाया, सेक्स के दौरान वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल और वसूले 21 लाख

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…