• 27/07/2022

छत्तीसगढ़ में भी मंकीपॉक्स की दस्तक, यहां मिले दो संदिग्ध मरीज

छत्तीसगढ़ में भी मंकीपॉक्स की दस्तक, यहां मिले दो संदिग्ध मरीज
Spread the love

द तथ्य डेस्क। छत्तीसगढ़ में भी मंकीपॉक्स के दो नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। मंकीपॉक्स के दस्तक की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं दोनों के सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा गया है।

जो दो मरीज मिले हैं उनमें से 1 राजधानी रायपुर का रहने वाला है वहीं दूसरा भिलाई का रहने वाला है। रायपुर में जो 13 वर्षीय संदिग्ध मिला है वो मूलतः कांकेर का रहने वाला है जो कि राजधानी में पढ़ाई कर रहा है। मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद उसे राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : सोनिया गांधी ने ईडी से कहा-मोतीलाल वोरा देखते थे लेनदेन

वहीं भिलाई में रहने वाला दूसरा संदिग्ध हाल ही में ओमान से लौटा है। उसके शरीर में लाल दाने, प्राइवेट पार्ट में सूजन और बुखार के बाद परिजनों इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मंकीपॉक्स होने की आशंका जताई है। जिसके बाद उसका भी सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक ओमान से लौटने के बाद मरीज लगातार घूम रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पतासाजी में जुट गया है।

इसे भी पढ़ें : DA-HRA पर मुख्यमंत्री का सदन में बड़ा बयान…

मंकीपॉक्स के लक्षण

मंकीपॉक्स के लक्षण साधारण फ्लू जैसे ही होते हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों में ठंड लगना, बुखार, शरीर में दर्द और थकान का कारण बनता है। इसके अलावा मरीजों के चेहरे, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चकत्ते और घाव नजर उभर आते हैं।

इसे भी पढ़ें : 70 देशों में फैला मंकीपॉक्स, WHO ने घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…