• 14/08/2022

छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अफसरों को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल, IPS अभिषेक पल्लव को वीरता और IG संजीव शुक्ला को राष्ट्रपति पदक, देखिए सूची

छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अफसरों को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल, IPS अभिषेक पल्लव को वीरता और IG संजीव शुक्ला को राष्ट्रपति पदक, देखिए सूची

Follow us on Google News

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अफसरों को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिए जाने की घोषणा की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अफसरों के नाम भी शामिल हैं। वीरता मेडल के लिए IPS अफसर और दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव सहित 15 का नाम शामिल है। जिसमें कि तीन को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रपति मेडल के लिए IG संजीव शुक्ला और इंस्पेक्टर बिष्नु प्रसाद देशमुख को चुना गया है। IG सुंदरराज पी सहित 10 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पुलिस वीरता पदक –

1. मालिक राम, निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
2. अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर हाल निरीक्षक जिला
सरगुजा।
3. महेन्द्र पोटाई, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
4. सुक्कु राम नाग, प्रधान आरक्षक हाल उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
5. शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।
6. शहीद कनेर उसेंडी, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।
7. शहीद श्याम किशोर शर्मा, उप निरीक्षक (मरणोपरांत), जिला राजनांदगांव।
8. डॉ.अभिषेक पल्लव (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, दुर्ग।
9. राम अवतार पटेल, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।
10. डिलेश्वर कुमार सोनवानी, प्लाटून कमाण्डर हॉल कंपनी कमाण्डर,
एसटीएफ, बघेरा- दुर्ग।
11. हजारी लाल मौर्य, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।
12. सुक्कू राम नुरेटी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।
13. बलराम उसेण्डी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।
14. राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक, जिला कोण्डागांव।
15. हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, विआशा राजनांदगांव।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

1. संजीव शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा
रायपुर।
2. बिश्नु प्रसाद देशमुख, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

1. सुन्दरराज पट्टीलिंगम्, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज।
2. ओम प्रकाश पाल, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, हाल विआशा, पु.मु.
नवा रायपुर।
3. राजेश कुकरेजा, ओएसडी, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
4. विजय कुमार पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।
5. रति राम नेताम, कंपनी कमांण्डर, 19वीं पोखरण वाहिनी, छसबल,
जगदलपुर।
6. रामनरेश यादव, उप निरीक्षक, थाना-मानपुर, जिला राजनांदगांव।
7. जितेन्द्र सिंह, सहा. उप निरीक्षक, अअवि. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
8. खेमराज जैन, सहा. उप निरीक्षक, थाना परतापुर, जिला कांकेर।
9. एन.रमैय्या राव, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
10. जयंत कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।

इसे भी पढ़ें : भारत के इस राज्य में किराए पर मिलते हैं पुलिसवाले, कॉन्सटेबल से लेकर दरोगा तक सब के रेट हैं तय

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स ने 1250 लोगों को भेजा नोटिस, 3000 से ज्यादा लोग राडार पर, यह है मामला