• 14/08/2022

बारिश से बिगड़े हालात, शबरी पुल से 3 फीट ऊपर बह रही महानदी, कई गांव बने टापू, हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश से बिगड़े हालात, शबरी पुल से 3 फीट ऊपर बह रही महानदी, कई गांव बने टापू, हेल्पलाइन नंबर जारी
Spread the love

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश में अब हालात बिगड़ने लगे हैं। प्रदेश की कई छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। महानदी के उफान पर आने से रायगढ़ का रायपुर, जांजगीर-चांपा और सारंगगढ़ से संपर्क टूट गया है। जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार मार्ग भी बंद हो गया है। दर्जनों गांव टापू बन गए हैं।

जांजगीर-चांपा में पिछले कई दिनों से बारिश की वजह से महानदी का जलस्तर कई फीट ऊपर बढ़ गया है। महानदी के उफान पर आने के बाद शबरी पुल पर 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। पुल के दोनों छोर पर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

जांजगीर-चांपा में प्रशासन ने आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 07817-222032 जारी किया गया है। रायगढ़ में भी स्थिति को देखते हुए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा नागरिकों की मदद के लिए अलग-अलग जगहों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

  • जिला कार्यालय कंट्रोल रूम : 07762-223750
  • नगर पालिका निगम रायगढ़ : 07762-222977, 07762-101
  • तहसील रायगढ़ : 07762-22135
  • बरमकेला : 07768-265041
  • पुसौर : 07762-262862
  • खरसिया : 07762-272757
  • सारंगढ़ : 07768-233708
  • तमनार : 07767-281741
  • लैलूंगा : 07767-274275
  • धरमजयगढ़ : 07767-266232
  • घरघोड़ा : 07767-284861

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अफसरों को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल, IPS अभिषेक पल्लव को वीरता और IG संजीव शुक्ला को राष्ट्रपति पदक, देखिए सूची

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स ने 1250 लोगों को भेजा नोटिस, 3000 से ज्यादा लोग राडार पर, यह है मामला

Related post

IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और…

Spread the loveउत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से मौसम सुहाना…
यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, राजधानी में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, राजधानी में…

Spread the loveउत्तर प्रदेश में लगातार कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. इसी बीच बारिश के मद्देनजर लखनऊ…
Heavy Rain in Chattisgarh: बस्तर संभाग के इन जिलों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सैकड़ों गांवों का टूटा संपर्क

Heavy Rain in Chattisgarh: बस्तर संभाग के इन जिलों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. बीते 6 घंटों से…