• 21/05/2022

नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में मिला नया नाम, जाने जाएंगे कैदी नंबर…, ऐसे गुजरी उनकी पहली रात

नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में मिला नया नाम, जाने जाएंगे कैदी नंबर…, ऐसे गुजरी उनकी पहली रात
Spread the love

पटियाला। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रोडरेज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सिद्धू को पटियाला के केन्द्रीय सुधार घर भेजा गया है। जहां शुक्रवार को जेल में उनकी पहली रात गुजरी। यहां उन्हें काल कोठरी के साथ ही कैदी नंबर भी अलॉट हो चुका है।

इसे भी पढ़ें : खतरे में CM की कुर्सी, EC ने पेश होने का दिया आदेश, ये है मामला

सिद्धू जेल में अब कैदी नंबर 241383 के नए नाम से पहचाने जाएंगे, जेल में उन्हें यही नंबर मिला है। जेल मे सिद्धू को आम कैदियों की तरह ही रखा गया है, उन्हें रहने के लिए जो कोठरी अलॉट हुई है वह 10×15 की है। यहां वो अकेले नहीं बल्कि उनके साथ चार और सजायाफ्ता कैदी भी कोठरी में मौजूद रहेंगे। जो कि अलग-अलग अपराधों में सजा काट रहे हैं।

ऐसे गुजरी सिद्धू की पहली रात

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू की पहली रात बेहद बेचैनी में गुजरी। जेल में पहुंचने के बाद उन्होंने पहली रात खाना नहीं खाया। शुक्रवार की शाम मेडिकल टेस्ट के दौरान उन्होंने खाना खाया था, बाद में जेल में खाना खाने से इंकार कर दिया।

आपको बता दें नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के एक रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने शुक्रवार 20 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इससे पहले सिद्धू ने सरेंडर के लिए सुप्रीम कोर्ट से समय मांगा था, लेकिन उनकी इस मांग पर कोर्ट ने सुनवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था।

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- भारत में इसकी शिक्षा जरुरी

यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के फैसले को खारिज करते हुए सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना…
बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…