• 18/04/2023

अब इस रेलवे स्टेशन के डिस्प्ले में चलने लगी अश्लील सामग्री, मचा हड़कंप

अब इस रेलवे स्टेशन के डिस्प्ले में चलने लगी अश्लील सामग्री, मचा हड़कंप
Spread the love

बिहार के पटना रेलवे स्टेशन की एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने के बाद अब भागलपुर से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। सोमवार शाम भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर अंबेडकर प्रतिमा के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर अश्लील मैसेज डिस्पले हो गया। जिसे कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Also Read: लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

स्टेशन परिसर में मौजूद किसी व्यक्ति ने जब यह मैसेज देखा तो उसने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि तकरीबन 10 मिनट तक डिस्प्ले पर मैसेज चलता रहा। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने डिस्प्ले बंद कराया।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

आपको बता दें पिछले महीने पटना रेलवे स्टेशन में विज्ञापन प्रसारण के लिए लगी टीवी स्क्रीन पर अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी थी। स्टेशन पर निर्मित हुई शर्मनाक स्थिति के बाद कुछ यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी। जिसके बाद विज्ञापन चलाने वाली एजेंसी से संपर्क कर पोर्न फिल्म के प्रसारण को रोका गया।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस शर्मनाक वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे ने दत्ता कम्यूनिकेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया था।

Related post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग से जुड़ेगा विश्व, शांति और सद्भाव का होगा विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग…

Spread the love जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित भव्य सामूहिक योग…
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे चर्चा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का…

Spread the love रायपुर :- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे हाल ही में…
रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने…