• 04/05/2024

नई मुसीबत में फंसे एल्विश यादव, ED ने इस मामले में दर्ज किया केस

नई मुसीबत में फंसे एल्विश यादव, ED ने इस मामले में दर्ज किया केस
Spread the love

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव सांपों के जहर की तस्करी के बाद अब एक और नई मुसीबत में फंस गए हैं। एल्विश के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पंजीबद्ध किया है। यूट्यूबर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सांपों की जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। जिसमें एल्विश यादव गिरफ्तार हो चुके हैं। अब ई़डी एल्विश को जल्दी ही तलब कर सकती है।

प्रवर्तन निदेशालय की लखनऊ यूनिट सांपों की जहर तस्करी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरु कर दी है। ईडी की टीम एल्विश यादव को जल्दी ही समन भेज कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

आपको बता दें पिछले साल नवंबर 2023 में नोएडा की एक रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने का मामला सामने आया था। इस मामले में एल्विश के शामिल होने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने यूट्यूबर को मार्च 2024 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।

Related post

दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, दीपावली मनाने जा रहे माता-पिता और दो बच्चों की मौत”

दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी…

Spread the loveअभनपुर. दीपावली का त्योहार मनाने अपनों के बीच अपने गांव लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो…
CG : दीपावली की रात डुमरतराई थोक मार्केट में आग का तांडव, 3 दुकानों में करोड़ो का सामान जलकर राख

CG : दीपावली की रात डुमरतराई थोक मार्केट में…

Spread the loveरायपुर. राजधानी के डुमरतराई अनाज मंडी में दीपावली त्योहार (8 नवंबर) की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मंडी की…
मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप…

Spread the loveजशपुर। प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय…