• 26/07/2022

BIG BREAKING : राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले – हमें गिरफ्तार करके भी चुप नहीं करा पाओगे

BIG BREAKING : राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले – हमें गिरफ्तार करके भी चुप नहीं करा पाओगे
Spread the love

द तथ्य डेस्क। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में पूछताछ के विरोध में पैदल मार्च कर रहे राहुल गांधी, सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बीच राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते।  पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। ‘सत्य’ ही इस तानाशाही का अंत करेगा।”

इसे भी पढ़ेंः इस सुपरस्टार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, यह है मामला…

प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से दूसरी बार पूछताछ कर रही है। देशभर में कांग्रेसी इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों के साथ राहुल गांधी भी संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने कांग्रेस के सभी सांसदों को आगे बढ़ने से रोकना चाहा तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विजय चौक पर पुलिस ने आगे का रास्ता बंद कर दिया तो कांग्रेस नेता भडक उठे और पुलिस के साथ जमकर तू-तू, मै-मै हो गई। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस सांसदों के साथ राहुल गांधी को भी हिरासत में ले लिया। इसके पहले राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ विजय चौक रोड पर ही बैठकर अपना विरोध दर्ज कराते रहे।

इसे भी पढ़ेंः अब यहां सिपाही, ड्राइवर की ट्रक से कुचलकर हत्या, यह है मामला…

दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से ईडी अपना पूछताछ जारी रखे हुए है। आज सुबह करीब 11 बजे सोनिया गांधी ईडी कार्यालय पहुंची थी। टीम उनसे पिछले 2 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए जाते समय राहुल गांधी ने कहा कि सरकार न तो चर्चा कर रही है, ना बोलने दे रही है। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा-ये आवाज कुचलने की कोशिश है। केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है। पुलिस ने जिन कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है उनमें-राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत अन्य कई सांसद शामिल है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि इन सांसदों को पुलिस अज्ञात जगहों पर ले जा रही है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ेंः ईडी के 50 सवाल, सोनिया गांधी की आज दूसरी पेशी

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…