• 21/07/2022

राष्ट्रपति चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

राष्ट्रपति चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
Spread the love

द तथ्य डेस्क। कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति! इस बात को लेकर देशभर में उत्साह देखा जा रहा है।  चुनाव को लेकर इस बार जिस तरह से सभी राजनीतक दलों में एक रोमांच देखा गया, संभवतः इसके पूर्व के चुनावों में ऐसा रोमांच महसूस नहीं किया गया था।  राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव  के बाद आज मतों की गिनती शुरू हो गई है। आज मध्यरात्रि से रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके पहले ही देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ईडी कार्यालय के लिए सोनिया गांधी रवाना, नेशनल हेराल्ड मामले में होनी है पूछताछ


राष्ट्रपति चुनाव के इस बार गजब का माहौल देखने को मिला था। देश के नए राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से जहां द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया था तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा था। द्रौपदी के पक्ष में शुरू से ही बेहतर माहौल बनता नजर आया। मुर्मू जिस भी राज्य में गई वहां उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला। विपक्षी दल यशवंत सिन्हा के पक्ष में माहौल नहीं बना सके। वहीं 18 जुलाई के पहले कई विपक्षी दलों ने मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर मुर्मू के पक्ष में एक नया माहौल बना दिया था। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच शिवसेना जैसी पार्टी ने भी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर राष्ट्रपति चुनाव का रूख मोड़ दिया था। आदिवासी होने के कारण मुर्मू को झारखंड सहित अन्य राज्यों के आदिवासी नेताओं का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया था। यही वजह है कि मुर्मू की जीत चुनाव के पहले से ही तय मानी जा रही है। बहरहाल आज हो रहे मतगणना के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नुसरत मिर्जा अपने बयान से मुकरे, कहा – ये सब पॉवर पॉलिटिक्स का हिस्सा

बताया गया कि आज दोपहर करीब 2.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने जा सकते हैं। चुनाव आयोग की माने तो छत्तीसगढ़ के साथ ही गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100 प्रतिशत मतदान हुआ है। राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के बाद राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया था कि संसद भवन में कुल मतदान 99.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 18 जुलाई को हुई वोटिंग में संसद में बने बूथों में 728 वोट डाले गए, इनमें से 719 सांसद थे, जबकि 9 विधायकों को भी संसद भवन में वोटिंग की अनुमति मिली थी। संसद में कुल तय वोटों में से 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इसे भी पढ़ें: मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- “दलित समाज से हूं, इसलिए मेरी सुनी नहीं जाती”

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…