• 18/07/2022

राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए को बंगाल व यूपी में क्रास वोटिंग का डर

राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए को बंगाल व यूपी में क्रास वोटिंग का डर
Spread the love

द तथ्य डेस्क। भारत के नए राष्ट्रपति के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में बनाए गए मतदान कक्ष में पहुंच कर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना मतदान किया है। इस चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें:श्रीलंका की दो बेटियों का दर्द खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय ने ऐसे किया दूर कि चेहरे पर आ गई मुस्कान

इधर देश के नए राष्ट्रपति के लिए जारी मतदान के बीच सत्तासीन दल भाजपा को बंगाल में क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। भाजपा ने एक रणनीति बनाकर अपने विधायकों को कोलकाता के एक होटल में रखा फिर सभी को विधानसभा ले जाकर वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में क्रास वोटिंग रोकने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा और स्वपन मजूमदार को सौंपा है। वहीं उत्तरप्रदेश में भाजपा को डर है कि समाजवादी पार्टी के विधायक क्रास वोटिंग कर सकते हैं।


देशभर में मुर्मू के पक्ष में माहौल:
एनडीए ने जब से द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है और देश में जिस तरह से मुर्म के पक्ष में माहौल दिख रहा है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। 21 जून को मुर्मू के नाम का ऐलान किया गया था। उस समय एनडीए के पक्ष में 52 वोट थे, वहीं विपक्षी दल ने यशवंत सिन्हा का नाम फाइनल किया था तब सिन्हा के पक्ष में 24 विपक्षी दलों के साथ ही 44 वोट माने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आधी रात को पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

मगर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में देशभर में बने माहौल के बाद 27 दिन में विपक्ष के कई अन्य दलों ने भी मुर्मू का समर्थन कर दिया। इस तरह मुर्मू के पक्ष में लगातार वोट की संख्या बढ़ती गई है। हालांकि क्रास वोटिंग से यह आंकड़ा गड़बड़ा सकता है।
इधर आज चल रहे राष्ट्रपति चुनाव के बाद 21 जुलाई को मतपत्रों की गिनती होगी और देश को अपना नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है, 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: बाबा वेंगा ने साल 2022 को लेकर की थी ये दो भविष्यवाणियां जो हो गई सच

Related post

महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त है…जितनी तेजी से फैसला आएगा, महिलाओं में बढ़ेगा विश्वास’

महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त…

Spread the loveजिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सुरक्षा के मसले पर अपना नजरिया पेश किया।…
महाकौशल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, काफिले पर बरसाए गए फूल..नमो-नमो के लगे नारे

महाकौशल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, काफिले…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में महाकौशल से चुनावी शंखनाद किया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने एमपी…
CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…