• 13/07/2022

राष्ट्रपति निर्वाचन : मतपेटी के लिए हवाई जहाज में बुक हुई सीट, कड़ी सुरक्षा के साथ आ रही है मतदान सामग्री

राष्ट्रपति निर्वाचन : मतपेटी के लिए हवाई जहाज में बुक हुई सीट, कड़ी सुरक्षा के साथ आ रही है मतदान सामग्री
Spread the love

रायपुर। देश के 16वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज नई दिल्ली से निर्वाचन सामग्री लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य सामग्री लेकर शाम 07.45 बजे के नियमित विमान से माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति चुनाव के लिए उपयोग होने वाली मतपेटी के लिए भी विमान में डिजिग्नेटेड एयर टिकट के साथ आरक्षित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतपेटी की सुरक्षा के लिए उसे चेक-इन-बैगेज में रखने की मनाही है।

इसे भी पढ़ें : सुशांत सिंह डेथ केस : NCB की चार्जशीट से रिया की बढ़ी मुश्किलें, अगर साबित हुआ आरोप तो…

रायपुर विमानतल पहुंचने पर मतदान सामग्री को राज्य पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग-रूम तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इन्हें मतदान के लिए निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक मतदान प्रारंभ होने के पहले तक स्ट्रांग-रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। मतों की गिनती 21 जुलाई को नई दिल्ली में की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 जुलाई और 13 जुलाई को मतदान सामग्री के वितरण के दौरान वीडियोग्राफी की जा रही है। राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ में विधानसभा भवन परिसर में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है जहां राज्य के 90 विधानसभा सदस्यों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अनुमोदन से अन्य राज्यों के निर्वाचक भी इस मतदान केन्द्र में अपना मत डाल सकेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली एवं प्रत्येक राज्य की राजधानी में मतदान केन्द्र स्थापित किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : दिमाग में बैठा शक का कीड़ा, प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि सहम गई राजधानी…

भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के मान में एकरूपता एवं समतुल्यता प्राप्त करने के लिए संसद और प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य जितने मत देने के हकदार हैं, उनके मान का अवधारण करने के लिए प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित एक फार्मूला तैयार किया गया है जिसके अनुसार इस निर्वाचन में एक सांसद के मत का मूल्य 700 है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है। वर्तमान निर्वाचक मण्डल में 233 राज्यसभा सदस्य, 543 लोकसभा सदस्य एवं 4033 राज्य विधानसभाओं के सदस्यों सहित कुल 4809 सदस्य हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दो दावेदार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा यशवन्त सिन्हा हैं।

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु पर ससुर पर भरण-पोषण का दावा कर सकती है विधवा बहू

इसे भी पढ़ें : Airtel के ग्राहकों के लिए ये प्लान है खास…

Related post

किसी दल को कैसे मिलता है चुनाव चिन्ह, भारत में चुनाव आयोग का क्या है इतिहास, जानिए…

किसी दल को कैसे मिलता है चुनाव चिन्ह, भारत…

Spread the loveलोकसभा चुनाव 2024 की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिन्ह (election…
भारत को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त, जानिए कौन हैं वो…कैसे हुई नियुक्ति ?

भारत को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त, जानिए कौन…

Spread the loveदिल्ली: देश के दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए 2 नाम फाइनल हो गए हैं. कांग्रेस लीडर…
11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 4 घायल

11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली में की पेंट फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11…