• 01/06/2022

सिम्पलेक्स में लगी भीषण आग में करोड़ों की संपत्ति खाक

सिम्पलेक्स में लगी भीषण आग में करोड़ों की संपत्ति खाक
Spread the love

भिलाई। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित सिम्पलेक्स कंपनी में 1 जून की रात भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर से कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से कंपनी का करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका था।

बताया जा रहा है कि रात ढाई बजे सिम्पलेक्स कंपनी में आग की लपटें उठती देखी गई। कंपनी के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना प्रबंधन के साथ ही साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे से भी ज्यादा का समय लगा और 20 गाड़ी पानी का इस्तेमाल किया गया।

बताया जा रहा है कि आग से कंपनी के भीतर रखे सामान और मशीनें जलकर खाक हो गई। इस आगजनी की घटना से कंपनी को 3 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

 

Related post

Video: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पतालों में बेड खाली कराए गए

Video: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नासिक में स्थित जिंदल कंपनी में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर…
Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य जारी

Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग,…

Spread the loveमुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रभादेवी इलाके में आग लग गई. आग…
BREAKING : नेशनल हाईवे में केमिकल से भरे चलते टैंकर में लगी भीषण आग, सड़क पर भी फैली, देखिए VIDEO

BREAKING : नेशनल हाईवे में केमिकल से भरे चलते…

Spread the loveनेशनल हाईवे में रायपुर से दुर्ग की ओर केमिकल लेकर जा रहे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग…