• 19/08/2022

BREAKING : नेशनल हाईवे में केमिकल से भरे चलते टैंकर में लगी भीषण आग, सड़क पर भी फैली, देखिए VIDEO

BREAKING : नेशनल हाईवे में केमिकल से भरे चलते टैंकर में लगी भीषण आग, सड़क पर भी फैली, देखिए VIDEO
Spread the love

नेशनल हाईवे में रायपुर से दुर्ग की ओर केमिकल लेकर जा रहे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर में भरा केमिकल सड़क पर फैल गया जिसकी वजह से फोर लेन सड़क और नेशनल हाईवे में भी आग फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की कवायद में लग गए।

मामला छावनी थाना क्षेत्र के बसंत टाकिज के सामने का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्ग की ओर केमिकल लेकर जा रहे एक टैंकर से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। जैसे-तैसे ड्राइवर ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। टैंकर में लगी आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक इससे धुआं उठता नजर आ रहा था। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर में कोई काला रंग का कैमिकल या ऑयल मौजूद था। जिससे काफी बदबू उठ रही थी। गनीमत है कि उस टैंकर के पीछे एचपीसीएल का भी एक टैंकर था लेकिन सामने जा रहे टैंकर से उठ रहे धुएं को देखकर उसने अपनी रफ्तार धीरे कर दी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें : मौसम : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है अति भारी बारिश

इसे भी पढ़ें : गणेश पूजा पर गाइडलाइन जारी, नदियों में नहीं होगा प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे को लेकर भी निर्देश जारी, जानिए क्या है आदेश में

इसे भी पढ़ें : रोजगार और बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो सीएम हाउस का करेगी घेराव, बीजेपी ने की श्वेत पत्र लाने की मांग, चंदेल का तीखा हमला, बोले- …सरकार दे जवाब

इसे भी पढ़ें : नई शराब पॉलिसी क्या है ? जिसे लेकर CBI के घेरे में आए सिसोदिया

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के घर CBI छापा, डिप्टी सीएम बोले – मेरा काम नहीं रोका जा सकता

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
भिलाई के टाइटेनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

भिलाई के टाइटेनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों…

Spread the loveछत्‍तीसगढ़ के भिलाई के शिवम हाईटेक में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे टाइटेनियम धातु में भीषण आग…