• 20/11/2022

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, शव को आरी से काटकर लगाया ठिकाने, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, शव को आरी से काटकर लगाया ठिकाने, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Spread the love

पश्चिम बंगाल से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने नेवी से रिटायर्ट पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शव बरामद कर लिया, लेकिन मामले का जब खुलासा हुआ तो सब दंग रह गए.

दरअसल, पूरी घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर इलाके की है. जहां छोटे बेटे ने अपने मां के साथ मिलकर अपने नेवी से रिटायर्ट पिता की हत्या कर दी. इतना ही नहीं शव को 5 टुकड़े में कर ठिकाने लगा दिए थे.

वहीं बेटे ने थाने पहुंचकर अपने पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट भी लिखा दी. वहीं मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरु की. जिसके बाद 19 नवंबर को एक तालाब से पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती के रूप में हुई है. शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ पाया गया है.

इसे भी पढ़ें: अधिकारी की गाड़ी रोककर भौंकने लगा युवक, फिर अधिकारी ने उठाया ये कदम… विरोध के इस अनोखे तरीके का देखिए VIDEO

पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. पता चला की बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की थी. 14 नवंबर को उनके परिवार में काफी झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बड़ गया कि उनके बेटे ने उनपर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई, जिसके बाद बेटे और मां ने मिलकर हत्या के बाद आरी से शव के पांच टुकड़े और ठिकाने लगा दिया.

इसे भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप रात की खांसी से हैं परेशान..? अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं बेहतर नींद 

Related post

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले, पीड़ित का इलाज जारी ..तीन आरोपी फरार

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले,…

Spread the loveगोरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा में 14 साल के नाबालिग बच्चे को तीन आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग के…
मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां…

Spread the loveमानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मानसून…
CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…