• 11/11/2023

रेप: सब इंस्पेक्टर ने 4 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, FIR कराने पहुंचे पिता को लॉकअप में बंद कर तोड़ा हाथ, गुस्साए लोगों ने थाने में की धुनाई

रेप: सब इंस्पेक्टर ने 4 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, FIR कराने पहुंचे पिता को लॉकअप में बंद कर तोड़ा हाथ, गुस्साए लोगों ने थाने में की धुनाई
Spread the love

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर आम आदमी किस पर ऐतबार करे। राजस्थान के दौसा जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला समने आया है। यहां एक सब इंस्पेक्टर के ऊपर 4 साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना से गुस्साए लोगों ने सब इंस्पेक्टर को थाने से घसीटकर बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। चुनाव से ठीक पहले इस मामले ने सूबे की सियासत को गरमा दिया है। महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म जैसे मामलों को लेकर हमलवार विपक्ष को एक बार फिर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा मुद्दा मिल गया है।

पिता को लॉकअप में बंद कर पीटा

जिले के राहुवास थाना में पदस्थ आरोपी सब इंस्पेक्टर का नाम भूपेन्द्र सिंह है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। मासूम ने रोते हुए इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद बच्ची के पिता शिकायत करने थाना पहुंचे तो उल्टा उन्हें ही  लॉकअप में डाल दिया गया। यही नहीं उनको इस कदर पीटा गया कि उनका हाथ ही टूट गया।

बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी जैसे ही गांववालों को लगी। सभी इकट्ठा हो गए और थाने के सामने इकट्ठा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर को थाने से घसीटकर बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने के साथ ही पूरे थाना स्टाफ को निलंबित करने की भी मांग की गई है।

..सरकार की विदाई नहीं हो जाती

घटना के सामने आते ही बीजेपी सूबे की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने एक्स पर लिखा, “बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने राजस्थान को जो कुशासन दिया है, उसी का नतीजा है कि बेटियों से दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दौसा में चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात ने राजस्थान को एक बार फिर शर्मसार किया है। इस बेटी की चीखें तब तक प्रदेशवासियों के कानों में गूंजती रहेगी, जब तक कि अपराधियों को सजा नहीं मिल जाए। जब तक इस निष्क्रिय सरकार की विदाई नहीं हो जाती!”

कांग्रेस के जंगलराज का परिणाम

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “राजस्थान में अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कुशासन और जंगलराज का परिणाम! दौसा जिले में एक छोटी बच्ची के साथ सब इंस्पेक्टर ने की दरिंदगी। जनता कांग्रेस के इन कुकर्मों के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।”

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…