• 18/07/2022

खेलप्रेमी मनोज अग्रवाल को दिल्ली में PHD इन स्पोर्ट्स की मानद उपाधि के साथ गोल्ड मैडल

खेलप्रेमी मनोज अग्रवाल को दिल्ली में PHD इन स्पोर्ट्स की मानद उपाधि के साथ गोल्ड मैडल
Spread the love

रायपुर । दिल्ली के प्रसिद्ध हैबिटेट सेन्टर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में थीयोफैनी यूनिवर्सिटी हैती के द्वारा छत्तीसगढ़ ट्राइथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष, खेलप्रेमी मनोज अग्रवाल को खेल के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिये पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा गया है। theophany university हैती के दिल्लीमें आयोजित दीक्षांत कार्यक्रम खेलप्रेमी मनोज अग्रवाल को phd की मानद उपाधि और गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिलासपुर हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे दो नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि NIC के पूर्व DG मोनी मदास्वामी और केंद्र सरकार के उद्योग विभाग के कॉर्पोरेट अफेयर्स मामले के निदेशक डॉ बाल्मिकी प्रसाद, और पूर्व अतिरिक्त शिक्षा निदेशक प्रोफेसर यश पाल पुरंग गेस्ट ऑफ हॉनर इसके साथ ही मध्यप्रदेश के ADG डॉ वरुण कपूर, यूनिवर्सिटी प्रवेश प्रभारी साजिया शोजाई की मौजूदगी में मनोज अग्रवाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और फैंस को दिया है।

इसे भी पढ़ें: इस विधायक ने राष्ट्रपति चुनने सबसे पहले किया मतदान

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संगठन मंत्री नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि, मनोज अग्रवाल छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति है जिन्हें स्पोर्ट्स में पीएचडी की मानद से सम्मानित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि, मनोज अग्रवाल सामाजिक गतिविधियों में भी सदैव सक्रिय रहते हैं, वे छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के वाइस प्रेसिडेंट है। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, चेयरमैन अशोक अग्रवाल, संगठन मंत्री नंदकिशोर अग्रवाल, अजय खेतान, शिव गोयल, महामंत्री मनोज अग्रवाल दुर्ग, कृष्णा अग्रवाल एवं पदाधिकारियों ने सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: कलेक्टोरेट परिसर के सामने दर्जन भर युवकों ने किया नग्न प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें : दहेज प्रताड़ना को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना पति और ससुराल वालों के साथ क्रूरता, कहते हुए हाईकोर्ट ने दिया ये निर्णय

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…