• 28/03/2024

सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस से बड़ा झटका, कंगना रनौत को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस से बड़ा झटका, कंगना रनौत को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
Spread the love

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी ने जोर का झटका दिया है. लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज सीट से उन्हें टिकट नहीं मिला. कांग्रेस ने बुधवार को 14 उम्मीदवारों की अपनी 8वीं सूची में महराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत की जगह वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है.

बता दें कि सुप्रिया श्रीनेत ने 2019 के चुनावों में इसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं. लेकिन अब कंगना पर बयान देकर फंसी सुप्रिया को एक और बड़ा झटका कांग्रेस की तरफ से लगा है.

कंगना पर की थी विवादित टिप्पणी

हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने  हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. बीते सोमवार को सुप्रिया के इंस्टाग्राम पर कंगना को लेकर एक पोस्ट शेयर हुआ, जिसमें कंगना की एक बोल्ड तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था- क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? इसके बाद सुप्रिया ट्रोल हुईं तो उन्होंने आनन-फानन में पोस्ट को हटा दिया.

चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

सुप्रिया के इस पोस्ट के बाद चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था. चुनाव पैनल ने कहा कि श्रीनेत की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता और राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के दौरान गरिमा बनाए रखने की सलाह का उल्लंघन है. आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत से 29 मार्च की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है.

Related post

लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग जारी, 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान, दांव पर कई दिग्गजों की साख

लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग जारी, 8 राज्यों…

Spread the loveलोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान जारी है। सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58…
लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश…
तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत EVM में कैद…8 बजे तक 61.45% मतदान, कहीं मौत तो कहीं झड़प

तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत…

Spread the loveदेश के 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके…