• 23/08/2022

चूड़ी ने खोली महिला के कत्ल की गुत्थी, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

चूड़ी ने खोली महिला के कत्ल की गुत्थी, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

राजधानी रायपुर में सोमवार को एक महिला की हुई कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के हाथ की चूड़ी ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने महिला की गला दबाकर और फिर तकिया से उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। 31 वर्षीय मृतिका का नाम सरस्वती राठौर है। वह पिछले कुछ सालों से शिवानंद नगर में अपने पति राजू राठौर के साथ रहती थी। उनके साथ उनका भतीजा रंजीत राठौर भी रहता था। रंजीत बेरोजगार था, इसलिए वह घर पर ही रहता था।

रविवार को महिला का पति राजू राठौर नाइट शिफ्ट ड्यूटी गया था। रात में महिला और भतीजा रंजीत दोनों ने खाना खाया और फिर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उसने अपनी चाची की मौत की खबर चाचा राजू को दी। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। रंजीत ने बताया कि सुबह 5 बजे वो पानी पीने उठा तो देखा कि चाची बिस्तर पर मृत पड़ी है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को मृतिका के हाथों में चूड़ियां कम नजर आई। इसके साथ ही बिस्तर पर संघर्ष के भी निशान पुलिस को हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। उधर शार्ट पीएम रिपोर्ट ने पुलिस की थ्योरी को सही साबित कर दिया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह सांस को रोकने से होना आया। महिला के हाथों में कम चूड़ियां, गले में निशान, खरोंच, बिस्तर पर संघर्ष के निशान ने हत्या की आशंका को पुख्ता कर दिया था।

पुलिस ने महिला की मौत के समय घर पर मौजूद भतीजे रंजीत से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में रंजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पानी पीने के बहाने वह उठा तो चाची गहरी नींद में थी। चाची का उसने गला दबा दिया। चाची छटपटाने लगी तो उसकी चूड़ियां टूट गई। फिर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। चाची की सांसे थमने के बाद वहां बिखरी चूड़ियों को हटाया और बाद में चाचा को फोन कर मौत की खबर दी।

आरोपी भतीजे ने बताया कि चाची से  उसकी जरा भी नहीं पटती थी। वह हमेशा चिड़चिड़ाया करती थी। अक्सर ही दोनों की बहस हो जाया करती थी। रविवार रात भी दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने चाची को मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें : पैगंबर पर बीजेपी विधायक ने की विवादित टिप्पणी, हुए गिरफ्तार, पार्टी से भी निलंबित

Related post

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…
Aaj ka Rashifal 03 August 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सावन का पहला सोमवार? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 03 August 2026: मेष से मीन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 03 August 2026: सावन के पहले सोमवार पर चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका…