• 14/09/2022

अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर किया हमला, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर किया हमला, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Spread the love

कवि छोकर, सिहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अतिक्रमण रोकने गए वनकर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया. जिससे वन रक्षक को चोट आई है. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. जहां मौके पर पुलिस के पहुंची तो अतिक्रमणकारी फरार हो चुके थे.

दरअसल, पूरा मामला अहमदपुर वन परिक्षेत्र का है. यहां पर अहमदपुर वन परीक्षेत्र की मगर्दी बीट पर वन परीक्षेत्र की भूमि पर ट्रैक्टर से अतिक्रमण करने की सूचना वन विभाग को मिली थी. जिसकी सूचना पर डिप्टी रेंजर 6 वन रक्षकों के साथ मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचे. इस दौरान वहां अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर हमला कर दिया. जिससे एक वन रक्षक घायल हो गया.

वहीं मामले में डिप्टी रेंजर ने अहमदपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां पुलिस को देख अतिक्रमणकारी मौके से फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंचे थे. जहां मौके से पुलिस और वन विभाग की इस कार्रवाई महिलाओं ने विरोध किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरीके से एक महिला ट्रैक्टर के पहिए पर बैठ गई और एक दूसरी महिला धार दार हथियार लेकर पुलिस को धमकाने लगी.

फिलहाल स्थिति को देखते हुए पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा. हालांकि पुलिस ने आरोपी मांगीलाल गुर्जर एवं उसके परिवार के लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: गणेश विसर्जन के दौरान DJ की धुन पर जमकर थिरके मंत्री कवासी लखमा, देखें VIDEO

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों की बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम, दो जिंदा पाइप बम बरामद

इसे भी पढ़ें: बंगाल में सियासी घमासान: बीजेपी का ममता बनर्जी के खिलाफ हल्लाबोल, शुभेंदु अधिकारी समेत कई गिरफ्तार

Related post

BIG BREAKING: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग; 3 डिब्बे जलकर हुए खाक, मचा हड़कंप…

BIG BREAKING: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग; 3…

Spread the loveमध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बैतूल से छिंदवाड़ा…
पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को किया आग के हवाले, दिल दहला देने वाला LIVE Video आया सामने

पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को किया आग के…

Spread the loveकवि छोकर, सीहोर. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार चाहे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे कर ले, लेकिन…
पानी मांगने की सजा: शिक्षक दिवस पर स्कूल संचालक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, अब VIDEO हो रहा वायरल

पानी मांगने की सजा: शिक्षक दिवस पर स्कूल संचालक…

Spread the loveमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक छात्र को स्कूल प्रबंधन द्वारा बेहरमी पीटे जाने का मामला सामने आया…