- 02/08/2024
प्रेम प्रसंग के चलते युवती को गवानी पड़ी अपनी जान, शक के चलते प्रेमी ने चौथी मंजिल से दिया धक्का


महाराष्ट्र में मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवक ने लड़की को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दरअसल, मृतका बिहार की मेडिकल स्टूडेंट हैं। जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। युवती का ब्वॉयफ्रेंड हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। आरोपी का नाम धुव्र चिक्कर है। दोनों सतारा के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे।
आरोपी लड़के को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों एक दूसरे को करीब दो-तीन साल से जानते थे। आपस में उनका कुछ इश्यू चल रहा था, मृतका की मां ने बेटी को लड़के से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन जब भी वो लड़के से दूर रहने की कोशिश करती तो आरोपी उसका पीछा करता था।
बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को दोनों के बीच विवाद हुआ, फिर आरोपी ने उसे बिल्डिंग से धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।