• 25/07/2022

आयोग के निर्णय के खिलाफ उद्धव सुप्रीम कोर्ट की शरण में, कही ये बातें…

आयोग के निर्णय के खिलाफ उद्धव सुप्रीम कोर्ट की शरण में, कही ये बातें…
Spread the love

द तथ्य डेस्क। महाराष्ट्र में सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना के असली दावेदार की लड़ाई रोज नया मोड़ ले रही है। ठाकरे ने आज चुनाव आयोग के दस्तावेज मांगे जाने का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

यह भी पढे़ः छात्रा को डांटने पर समुदाय विशेष की भीड़ ने महिला टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा, 4 गिरफ्तार

उद्धव ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि शिवसेना से बगावत करने वाले विधायकों की अयोग्यता का मामला न्यायालय में लंबित है, ऐसे में आयोग यह तय नहीं कर सकता कि असली शिवसेना कौन है! ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट से 08 अगस्त तक शिवसेना के अधिकार संबंधी दावे और दस्तावेज जमा करने कहा था। इसके अलावा आयोग ने दोनों ही पक्षों से लिखित स्टेटमेंट भी मांगा है। उद्धव ने अपनी याचिका में कहा कि चुनाव आयोग यह निर्णय असंवैधानिक और जल्दबाजी में ले रहा है।

यह भी पढे़ः कबाड़ से खुला करोड़ों के घपले का राज, कोरोना राहत के करोड़ों रूपए डकारने वाले गिरफ्तार

ऐसे में यदि चुनाव आयोग इस मुद्दे पर जल्दबाजी करता है तो यह न्यायिक कार्यवाही में हस्तक्षेप और न्यायालय के अवमानना के बराबर है। याचिका में यहां तक कहा गया है कि शिंदे गुट ने कृत्रिम तरीके से बहुमत बनाया है। शिंदे गुट लगातार अवैध रूप से अपनी संख्या और समर्थन बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।दूसरी ओर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ने अपने नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन इस बार उन्हें जन्मदिन पर कोई गुलदस्ता नहीं चाहिए, बल्कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और भरोसा चाहिए कि वे पार्टी के साथ ही रहेंगे। इसके अलावा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे।

यह भी पढे़ः कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की धमकी, देखिए कॉमेडियन का वह Video जिस पर मचा बवाल

धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की…

Spread the loveमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बड़े विवाद में फंस गए हैं।…
यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- भारत में इसकी शिक्षा जरुरी

यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के फैसले को खारिज करते हुए सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना…