• 25/07/2022

छात्रा को डांटने पर समुदाय विशेष की भीड़ ने महिला टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा, 4 गिरफ्तार

छात्रा को डांटने पर समुदाय विशेष की भीड़ ने महिला टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा, 4 गिरफ्तार
Spread the love

द तथ्य डेस्क। एक बच्ची को अनुशासन में रखने के लिए शिक्षिका ने उसे डांट दिया। यह बात छात्रा और उसके परिजनों को नागवार गुजरी। गुस्साए परिजनों और समुदाय विशेष की भीड़ ने स्कूल पहुंचकर न केवल महिला टीचर से बदसलूकी की बल्कि उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा। अब यह मामला तूल पकड़ चुका है। आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर गए हैं।

यह भी पढे़ः BIG BREAKING : चीनी लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे, 10 KM अंदर आए

दरअसल यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाईस्कूल का है। यहां शनिवार को रोज की तरह बच्चों की क्लास चल रही थी। टीचर अपने-अपने कक्षाओं में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक शिक्षिका ने अपने ही कक्षा की एक बच्ची को कान पकड़कर डांट दिया। उक्त छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी। इसके बाद बौखलाए परिजन और समुदाय के लोग दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए।

यह भी पढे़ः केरल के बाद देश में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, देश में अब तक इतने मरीज…

यहां छात्रा के परिजनों ने महिला टीचर को भला-बुरा कहते हुए उसके साथ बदसलूकी की। यही नहीं छात्रा के परिजनों ने महिला टीचर को निर्वस्त कर उसकी पिटाई भी शुरू कर दी। यह देख स्कूल में हड़कंप मच गया। यहां काफी देर तक हंगामा करने के बाद छात्रा के परिजन वहां से निकल गए। इधर इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से सहमी महिला टीचर ने मामले की शिकायत पुलिस में की। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि इस तरह की घटना आज तक कहीं पर भी नहीं हुई थी।

35 के खिलाफ एफआईआर:  पुलिस ने तत्काल छात्रा के परिजनों व अन्य आरोपियों की पहचान कर 35 लोगों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में लेते हुए दोषियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने इसका जोरदार विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए।

यह भी पढे़ः बालीवुड के इस कपल को मिली जान से मारने की धमकी

Related post

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, शव को आरी से काटकर लगाया ठिकाने, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की…

Spread the loveपश्चिम बंगाल से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने…
अधिकारी की गाड़ी रोककर भौंकने लगा युवक, फिर अधिकारी ने उठाया ये कदम… विरोध के इस अनोखे तरीके का देखिए VIDEO

अधिकारी की गाड़ी रोककर भौंकने लगा युवक, फिर अधिकारी…

Spread the loveसोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बीच सड़क पर एक अधिकारी…
ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां नगदी से भरी मिली आलमारी, 6.5 करोड़ कैश, सोना और जेवरात, ED ने दी आधिकारिक जानकारी

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापे में अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा की रकम, सोना…