• 22/03/2025

Murder: BJP नेता ने पत्नी सहित 4 को मारी गोली, 3 बच्चों की हुई मौत

Murder: BJP नेता ने पत्नी सहित 4 को मारी गोली, 3 बच्चों की हुई मौत
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई वहीं पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। यहां गंगोह स्थित सांगाखेड़ा में रहने वाले योगेश रोहिला बीजेपी जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष हैं। शनिवार की दोपहर वह अपनी पत्नी 38 वर्षीय नेहा, 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा, 6 वर्षीय बेटा देवांश और 5 वर्षीय बेटा शिवांश के साथ घर पर मौजूद था। दोपहर तकरीबन दो बजे के आसपास घर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

योगेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। चाचा ने विरोध किया तो उसने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और अपनी पिस्टल निकालकर तीनों बच्चों और पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगने के बाद चारों फर्श पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई फर्श पर चारों तरफ खून फैला था और तीनों बच्चे और नेहा तड़प रहे थे।

वहीं चारों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है। योगेश ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसने पत्नी औऱ तीन बच्चों को गोली मार दी है।

मामले में पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास मौजूद लायसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी नेहा पर किसी और के साथ अवैध संबंध का शक था। जिसकी वजह से उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

माता-पिता और 3 बहनों की जहर खाने से मौत

खबरों के मुताबिक साल 2008 में योगेश के माता-पिता और तीन बहनों की जहर खाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने योगेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…