• 29/06/2022

इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 10 लाख रुपये तक की छूट, ये है नई EV पॉलिसी

इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 10 लाख रुपये तक की छूट, ये है नई EV पॉलिसी
Spread the love

चंडीगढ़। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और उससे होने वाले प्रदूषण के खतरे से बचने के विकल्प के रुप में इलेक्ट्रिक व्हीकल को देखा जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने एक नई EV पॉलिसी को मंजूरी दी है। पॉलिसी के तहत नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। यह छूट FAME II सब्सिडी से अलग होगी। इसके साथ ही ग्राहकों को व्हीकल टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में भी राहत मिलते रहेगी।

नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर हरियाणा सरकार 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देगी। ग्राहकों को 70 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार खरदीने पर यह छूट मिलेगी। यह छूट FAME-II सब्सिडी से अलग होगी।

इसे भी पढ़ें : iPhone 13 खरीदने का सबसे अच्छा मौका, भारी छूट के साथ सबसे कम कीमत में मिल रहा

इन्हें मिलेगा लाभ

नई पॉलिसी का लाभ केवल ऐसे लोगों को मिलेगा जो हरियाणा के निवासी हैं। नई पॉलिसी के तहत ग्राहकों को 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों को 15 लाख रुपये से लेकर 40 लाख रुपए तक की इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर 6 लाख रुपये तक की बचत होगी।

इसे भी पढ़ें : एलन मस्क ने टेस्ला में की बड़ी छटनी, एक ऑफिस भी किया बंद

हरियाणा सरकार की नई EV पॉलिसी का उन लोगों को भी मिलेगा जो इंपोर्टेड गाड़ियों के शौकीन हैं। हरियाणा सरकार ने 40 लाख रुपए से लेकर 70 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट के तहत 10 लाख रुपये तक की छूट देगी।

अगर आप हरियाणावासी हैं और हाइब्रिड कार खरीदते हैं, तो आपको 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। हाइब्रिड कार खरीदने पर ग्राहकों को 3 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : सीएम की कुर्सी के साथ ही उद्धव ठाकरे का विधान परिषद से भी इस्तीफा

Related post

ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM की इतने करोड़ की संपत्ति की कुर्क, जानें पूरा मामला

ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM की इतने करोड़…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के…
लड़के ने मंगेतर को जमीन बेचकर भेजा विदेश, वापस लौटकर लड़की ने किया कुछ ऐसा कांड कि….

लड़के ने मंगेतर को जमीन बेचकर भेजा विदेश, वापस…

Spread the loveहरियाणा से गजब का मामला सामने आया है. यहां प्रदेश के सिरसा जिले में एक युवक को उसकी मंगेतर…
जनता को लगने जा रहा बिजली का जोरदार झटका, राज्य सरकार ने एनर्जी चार्ज में की बड़ी वृद्धि

जनता को लगने जा रहा बिजली का जोरदार झटका,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। छत्तीसगढ़ की जनता को जल्द ही बिजली का जोरदार झटका लगने वाला है। प्रदेशवासियों को अब…