• 10/11/2023

एक और महाभारत: जुए में पत्नी को ही हार गया पति, दिल्ली में रख दिया गिरवी और फिर..

एक और महाभारत: जुए में पत्नी को ही हार गया पति, दिल्ली में रख दिया गिरवी और फिर..
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक  जुआरी युवक ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद उसने पत्नी को गिरवी रख दिया। किसी तरह महिला ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। दो लाख रुपये देकर भाई ने बहन को छुड़ाया। मामले में पीड़िता ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक किसान ने तीन साल पहले अपनी बेटी का विवाह देहात थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से किया था। पति दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

एक साल बाद वो उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। जिसके बाद उसे पति के जुए खेलने की लत के बार में जानकारी हुई। आरोप है कि  एक महीने पहले उसका पति जुए में सारे पैसे हार गया। बाद में उसने पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और हार गया। जुआ जीतने वाले के पास ही अपनी पत्नी को  छोड़कर वह गांव वापस लौट गया।

मौेका मिलते ही महिला ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के भाई ने दो लाख रुपये देकर उसे छुड़ाया। महिला का आरोप है कि देवर भी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ किया करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 9  लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…