• 30/12/2022

VIDEO: CG के पूर्व गृहमंत्री के विवादित बोल, BJP कार्यकर्ताओं से कहा- पुलिस की पिटाई करो, कांग्रेस हुई हमलावर, जानिए पूरा मामला

VIDEO: CG के पूर्व गृहमंत्री के विवादित बोल, BJP कार्यकर्ताओं से कहा- पुलिस की पिटाई करो, कांग्रेस हुई हमलावर, जानिए पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का एक विवादित बयान आया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आबकारी वाले शराब पकड़ने किसी आदिवासी के यहां जाते हैं तो उनकी पिटाई कर दो।

ननकीराम कंवर कोरबा की रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के कोरकोमा में आयोजित कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को शराब बनाकर पीने की छूट है फिर भी उन्हें धमकाया जाता है और उन पर कार्रवाई की जाती है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्षल नारायण चंदेल समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।

ननकी राम कंवर के बयान की कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कंवर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उन्होंने मामले में भाजपा अध्यक्ष अरुण साव से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने साव को पुलिस के जवानों अधिकारियों-कर्मचारियों से माफी मांगने के साथ ही ननकीराम कंवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्या कुछ ननकीराम कंवर का बयान और उस पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर की प्रतिक्रिया।

देखिए वीडियो 

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला 

इसे भी पढ़ें: Video: युवक ने ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए CM भूपेश बघेल, हाथ से माइक लेने के लिए कह दिए, बोले- कभी तुम्हारे पिताजी-मां ने सीएम से बात की है 

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला 

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…