• 14/09/2023

BREAKING: मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान के 2 टुकड़े हुए

BREAKING: मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान के 2 टुकड़े हुए

मुंबई एयरपोर्ट पर आज 14 सितंबर को लैंडिंग के दौरान एक चार्टर प्लेन रनवे पर फिसल गया और उसके दो टुकड़े हो गए। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। जिसपर आपातकालीन सेवाओं ने काबू पाया। विमान में 6 यात्री औऱ दो क्रू मेंबर सवार थे। इस हादसे में 3 लोगों को चोट आने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एमआईएएल ने आधिकारिक बयान में कहा कि ये विमान मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलने के कारण हादसे का शिकार हो गया। घटना शाम लगभग 5:02 बजे की है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। मौके पर बचाव कार्य जारी है।