• 19/07/2022

सब्बल मारकर कर दी विधवा चाची की हत्या, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया

सब्बल मारकर कर दी विधवा चाची की हत्या, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया
Spread the love

बिलासपुर। रतनपुर से एक बड़ी वारदात निकलकर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी विधवा चाची की सब्बल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो गुस्साए परिजनों ने थाना पहुंच कर आरोपी की पिटाई का प्रयास किया, इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाईश देकर शांत कराया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

इसे भी पढ़ें: दहेज प्रताड़ना को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना पति और ससुराल वालों के साथ क्रूरता, कहते हुए हाईकोर्ट ने दिया ये निर्णय

मिली जानकारी के अनुसार करैहापारा में रहने वाली विधवा सुरेखा पाटले 30 साल अपने पति जगदीश पाटले के पास तीन मासूम बच्चों का एकमात्र सहारा थी। पति के मौत के बाद सुरेखा रोजी-मजूदरी कर अपना और बच्चों का पेट भरती थी। बताया जाता है कि मृतका का भतीजा मुकेश उर्फ चिंटू पाटले 24 वर्ष अपनी चाची के साथ आए दिन विवाद करता था। इसके पूर्व आरोपी ने मृतका का घर जलाने का भी प्रयास किया था। मृतका मोहल्ले के ही सार्वजनिक नल में पानी भरने गई थी कि इसी दौरान वहां आरोपी भतीजा मुकेश सब्बल लेकर पहुंच गया और अपनी विधवा चाची पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें: छात्राओं के ब्रा उतरवाए गए, NEET का एग्जाम देने पहुंचीं थी, कहा गया- नहीं उतारोगी तो परीक्षा नहीं दे पाओगी

सब्बल के वार से मृतका का सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ी, इसके बाद आरोपी ने उसके पेट में भी सब्बल से वार कर दिया, इससे सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मुकेश केा हमला करते और सुरेखा को खून से लथपथ देखा तो शोर मचाने लगे। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी की और आरोपी मुकेश को धरदबोचा। पुलिस जब आरोपी को लेकर थाना पहंुची तो गुस्साए परिजनों ने आरोपी मुकेश पर हमला करने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस और परिजनों में काफी कहासुनी होती रही। आखिरकार वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं, बड़ी बच्ची की उम्र इस समय मात्र 10 वर्ष हैं। पिता के गुजर जाने के बाद एकमात्र सहारा उनकी मां थी जो अब इस दुनिया में नहीं रही।
इसे भी पढ़ें:कलेक्टोरेट परिसर के सामने दर्जन भर युवकों ने किया नग्न प्रदर्शन

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पुलिस का बड़ा खुलासा: कलयुगी मां ने ही दूधमुंही बच्ची को कुएं में फेंका, बेटे को देना चाहती थी जन्म

पुलिस का बड़ा खुलासा: कलयुगी मां ने ही दूधमुंही…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एक औरत ने मां शब्द को ही कलंकित कर दिया। एक मां ने ही अपनी जन्मी बेटी…