• 20/07/2023

विधानसभा में गूंजा खाद्यान्न घोटाला

विधानसभा में गूंजा खाद्यान्न घोटाला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कथित खाद्यान्न घोटाला के सवाल पर बीजेपी ने भूपेश सरकार के मंत्री अमरजीत भगत को जमकर घेरा। तीखी बहस भी छिड़ गई और खाद्य मंत्री के गोलमोल जवाब से नाराज़ विपक्षी दाल ने वॉकआउट कर दिया। खाद्यान्न योजना में हुई अनियमितता का मामला आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोर-शोर से गूंजा। डा. रमन सिंह की गैर मौजूदगी में बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने मामले का उठाया।

रमन सिंह ने पूछा कि, खाद्यान् में हुई अनियमितता के संबंध में 24 मार्च 2023 तक की रिपोर्ट आने के बाद उपरांत ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इस मामले में किन-किन अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- 2022-23 में बचत स्टॉक के सत्यापन के बाद अनियमितता पाये जाने पर संबंधितों के ख़िलाफ़ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

हाईकोर्ट में 34 याचिकाएँ दायर हुईं हैं। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही स्टॉक वितरण में अनियमितता की सही मात्रा और दोषी व्यक्तियों की अंतिम संख्या का निर्धारण होगा। अमरजीत भगत ने कहा- डॉ रमन सिंह ने केंद्र को दो चिट्ठी लिखी थी, केंद्र की टीम आई थी। केंद्र की टीम ने कहीं कोई गड़बड़ी नहीं पाई।

इस पर बीजेपी विधायक सौरभ सिंह, धरमलाल कौशिक और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- पाँच हज़ार करोड़ का यह घोटाला है। अनियमितता पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसके बाद सदन में शोर गुल हाने लगा और सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर नारेबाज़ी भी होने लगी। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…