• 19/07/2023

विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकारा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव

विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकारा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए चर्चा के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया है। 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 22 और 23 जुलाई दो दिनों तक चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, अरपा नदी में डूबकर तीन बच्चियों की मौत के मामले को आज लेकर विधायक धर्मजीत सिंह ने आज सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, बीस फीट की गहराई में बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, रेत तस्करों को संरक्षण देने वाले लोग सदन में मौजूद हैं। श्री सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, रेत माफियाओं को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण मिल रहा है। नदी में डूबकर मरने वाली बच्चियों को सरकार मुआवजा दे और जल्द से जल्द रेत तस्करों को जेल भेजने की तैयारी करे।

उल्लेखनीय है कि, 17 जुलाई को बिलासपुर में स्थित अरपा नदी में डूबने से दो सगी बहनों और एक चचेरी बहन की मौत हो गई थी। तीनों नहाने के लिए अरपा नदी में पहुंची थीं। लेकिन नहाते-नहाते तीनों का पैर फिसल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…