- 27/06/2022
अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगते ही 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी
![अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगते ही 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी](https://thetathya.com/wp-content/uploads/2022/06/injection-1.jpg)
![Follow us on Google News](https://thetathya.com/wp-content/uploads/2023/01/google-news-button.jpg)
शिवमोग्गा। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगते ही 14 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। जिसमें की चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि 10 महीने से 12 साल की उम्र के इन बच्चों को उल्टी, बुखार और खांसी सहित कई बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात नर्सो ने बीमार बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए। इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे कांपने लगे और उन्हें तेज बुखार आ गया।
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों के उचित इलाज का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : शिवनाथ एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा, DRM पहुंचे, जांच के आदेश