• 09/07/2022

अमरनाथ ‘जल सैलाब’ में मरने वालों के बढ़ सकते हैं आंकड़े, अब तक 16 की मौत, 40 लापता

अमरनाथ ‘जल सैलाब’ में मरने वालों के बढ़ सकते हैं आंकड़े, अब तक 16 की मौत, 40 लापता

Follow us on Google News

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटने से आए जल सैलाब में कई लोग बह गए। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 40 के आस-पास अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए सेना द्वारा खास वॉल पैनिट्रेसन राडार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस राडार का इस्तेमाल सेना एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान घर और दीवारों के पीछे छिपे आतंकियों की लोकेशन का पता लगाने के लिए किया जाता है। बीएसएफ एमआई 17 हेलिकॉप्टर को लोगों के इलाज या शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति घर छोड़कर भागे, प्रदर्शनकारियों ने घेरा सरकारी आवास

अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास फंसे यात्रियों को पंजतरणी शिफ्ट कर दिया गया है। अब तक तकरीबन 15 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए 40 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : RBI ने इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, अगर आपका खाता है इसमें तो जानिए क्या होगा ?

इसे भी पढ़ें : रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे वरुण गांधी, कहा- महिलाओं को दिखाया था धुएं से आजादी का सपना, सिलेंडर बना सजावट की वस्तु