• 09/07/2022

4 साल के मासूम के साथ शराबी पिता ने की हैवानियत, पहले बनाया अप्राकृतिक संबंध फिर गला दबाकर मार डाला

4 साल के मासूम के साथ शराबी पिता ने की हैवानियत, पहले बनाया अप्राकृतिक संबंध फिर गला दबाकर मार डाला

Follow us on Google News

नशा इंसान को न जाने क्या से क्या बना देता है। छत्तीसगढ़ में इसी नशे ने एक पिता को अपने ही बच्चे का बलात्कारी और हत्यारा बना दिया। घटना बिलासपुर जिले की है। यहां अपने ही 4 साल के मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने और हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हत्यारे ने पहले अपने मासूम बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

मामला जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर की है। पेशे से किसान और पेंटर मदन सुरजे का 4 साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सुरजे घर से खेलने के लिए निकला था लेकिन वापस लौटा नहीं। परिजन बच्चे की तलाश रात भर करते रहे। सुबह तकरीबन 4 : 30 बजे शौर्य की लाश घर के नजदीक एक गली में मिली। मदन के भतीजे ने घर जाकर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पूरा गांव मौके पर जुट गया।

शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी सहित सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बच्चे के गले में रस्सी के निशान के साथ ही शरीर में खरोंच के भी निशान मिले। इसके अलावा बच्चे के मलद्वार में खून के निशान भी मिले। शव को देखने के बाद पुलिस को बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य होने का संदेह हुआ। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मदन का पड़ोस में रहने वाली सलमा से पांच साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। दोपहर को मदन ससुराल जाकर पत्नी को वापस घर लेकर आ गया और बच्चे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। जिसके बाद फिर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ और सलमा वापस अपने मायके चले गई।

सलमा ने पुलिस को झगड़े और पति की दरिंदगी की वजह बताई। सलमा ने बताया कि शौर्य दोनों की पहली संतान था, उसके बाद एक बेटी पैदा हुई। बेटी के पैदा होने के बाद से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा। बेटी को दूसरे का बच्चा बताकर उसके साथ मारपीट करता था। पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता था और मना करने पर उसके चरित्र पर शंका करता था। शुक्रवार दोपहर को भी वह उसे मायके से अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए ही घर लेकर आया था। जिसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वह वापस मायके आ गई।

इधर पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शाम को बच्चा अपने पिता के साथ देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता मदन सूरजे को हिरासत में लेकर पूछताछ उससे पूछताछ शुरु की तो आरोपी पहले शराब के नशे में होने और होश नहीं होने का बहाना बनाता रहा। लेकिन जैसे ही पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि शाम को बच्चे को लेकर वह घर आया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बच्चा दर्द की वजह से रोने और तड़पने लगा। सच पता चल जाने के डर से उसने बच्चे की गले दबाकर हत्या कर दी और शव को पलंग के नीचे छिपा दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे के गायब होने की झूठी अफवाह फैला दी और रात 12 बजे के बाद बच्चे की लाश को घर के बाहर गली में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें : अमरनाथ ‘जल सैलाब’ में मरने वालों के बढ़ सकते हैं आंकड़े, अब तक 16 की मौत, 40 लापता