• 11/07/2022

हादसे पर आस्था भारी, पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए यात्रा फिर शुरू

हादसे पर आस्था भारी, पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए यात्रा फिर शुरू
Spread the love

नई दिल्ली। अमरनाथ में बादल फटने के बाद आए जल सैलाब में 16 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में लापता लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं रोकी गई अमरनाथ यात्रा आज से फिर शुरु हो गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचा श्रद्धालुओं का नया जत्था आज जम्मू बेस केंप से पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया है।

हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा पर लगा विराम हट गया है। बादल फटने के कारण यात्रा पर लगी रोक आज पुनः बहाल कर दी गई है। प्रशासन ने नए जत्थे को पंचतरणी के रास्ते अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया है। फिलहाल श्रद्धालुओं को केवल इसी मार्ग से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाने की अनुमति दी गई है।

इसे भी पढ़ें : विजय माल्या को अवमानना केस में 4 माह की सजा, यह है मामला

यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर से सीआरपीएफ (CRPF) ने संभाल ली है। सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने एक बयान में कहा कि पहलगाम और बालटाल के बस केंप से किसी यात्री को आगे जाने की इजाजत नहीं है। अभी नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों को आगे रवाना किया गया है।

आपको बता दें पवित्र गुफा के निकट शुक्रवार को बादल फटने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी युद्ध स्तर पर तलाश जारी है। इन सबके बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने आज से यात्रा फिर से प्रारंभ शुरु कर दी है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा का जयकारा लगाते हुए पवित्र गुफा के लिए फिर से रवाना हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : अंतरिक्ष विज्ञान में इस मिशन के साथ ही भारत रचने जा रहा इतिहास…

Related post

हसदेव अरण्य को बचाने यहां 145 दिन से चल रहा आंदोलन, समर्थन देने पहुंचे आप प्रदेशाध्यक्ष, कहा – कटाई नहीं रुकी तो करेंगे आमरण अनशन

हसदेव अरण्य को बचाने यहां 145 दिन से चल…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में कोल खदानों के लिए उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी लगातार पेड़ों की कटाई कर…
Breaking: गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का किया ऐलान, जानिए क्या रखा नाम…

Breaking: गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का…

Spread the loveकांग्रेस पार्टी छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है. गुलाम…
कांग्रेस पर फिर बरसे गुलाम नबी आजाद, कहा- पार्टी को दवा नहीं दुआ की है जरुरत

कांग्रेस पर फिर बरसे गुलाम नबी आजाद, कहा- पार्टी…

Spread the loveनई दिल्ली: कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद एक बार फिर गुलाम नबी आजाद अक्रामक नजर आए. आजाद ने…