• 26/07/2022

राज्यसभा के 19 सांसद एक सप्ताह के लिए निलंबित

राज्यसभा के 19 सांसद एक सप्ताह के लिए निलंबित
Spread the love

द तथ्य डेस्क। संसद के मानसून सत्र के आज 7वें दिन विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में जीएसटी और देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर हंगामा किया। सांसदों के इस हंगामे पर स्पीकर ने कई बार उन्हें रोका, लेकिन नाराज सांसदों ने सदन की कार्रवाई नहीं चलने दी। इसके बाद स्पीकार ने आज दिन भर के लिए राज्यसभा स्थगित करते हुए 19 सांसदों को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है।

इसे भी पढ़ेंः BIG BREAKING : राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले – हमें गिरफ्तार करके भी चुप नहीं करा पाओगे

सदन की कार्रवाई के बीच विपक्ष के 19 सांसदों ने जीएसटी और महंगाई के मुद्दे पर सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं से पूछा कि आप यहां नारे लगाने आए हैं या जनता से संबंधित मुद्दों को उठाने आए हैं। ओम बिरला ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि सदन चले, लेकिन यह ऐसे नहीं चल सकता। मैं सदन में ऐसी स्थिति नहीं रहने दूंगा। स्पीकर ने कहा, अगर आप तख्तियां दिखाना चाहते हैं तो घर के बाहर करें। इसके बाद उन्होंने सदन को आज दिन भर के लिए स्थगित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने 17 सांसदों को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड भी कर दिया।

 

इसे भी पढ़ेंः ED पूछताछ : कांग्रेस के विरोध पर बोले संबित पात्रा – सोनिया जी हमें कबूलनामा चाहिए, हंगामा नहीं

निलंबित होने वाले सांसदों में:
आज सस्पेंड किए गए सांसदों में सुष्मिता देव, डॉ, शांतनु सेन और डोला सेन के अलावा मौसम नूर, शांता छेत्री, नदीमुल हक, अभी रंजन विश्‍वास (सभी तृणमूल कांग्रेस) के अलावा ए. रहीम और शिवदासान (वामदल) कनिमोझी डीएमके, बीएल यादव टीआरएस, और मोहम्‍मद अब्‍दुल्‍ला का नाम शामिल है।
कल कांग्रेस के चार सदस्य हुए थे निलंबित:
ज्ञात हो कि लोकसभा में सोमवार को भारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के 4 सदस्‍यों को निलंबित कर दिया था। इनमें ज्योतिमणी, माणिकम टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। दरअसल लोकसभा में विपक्ष ने महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ेंः इस सुपरस्टार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, यह है मामला…

Related post

क्या यह न्यायपालिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान है?

क्या यह न्यायपालिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान है?

Spread the love(आलेख : राजेंद्र शर्मा) मोदी सरकार के कानून मंत्री, किरण रिजिजू ने संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दौरान…
बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान, ट्वीट कर मांगी माफी

बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने…

Spread the loveबीजेपी सांसद को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी…
सदन में हंगामा तीन सांसद फिर हुए निलंबित, दोनों सदन से अब तक 27 सांसद निलंबित

सदन में हंगामा तीन सांसद फिर हुए निलंबित, दोनों…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। सदन में हंगामा  करने वाले तीन सांसदों को आज सस्पेंड कर दिया गया। इनमें आम आदमी…