• 10/09/2022

Ganesh Visarjan: महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 20 लोगों की हुई मौत, 14 पानी में डूबे

Ganesh Visarjan: महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 20 लोगों की हुई मौत, 14 पानी में डूबे
Spread the love

महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रदेशभर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों मौत हो गई. जिनमें से 14 लोगों की मौत डूबने से हुई. जबकि विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली का झटका लगने की एक घटना में 11 लोग घायल हुए हैं.

महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कुल अब तक कुल  20 लोगों की मौत हुई है. वहीं वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक व्यक्ति देवली में डूब गया. उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए.

पुलिस के मुताबिक अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. वहीं उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुणे के देहात क्षेत्र, धूले, सतारा और सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति  की मौत हो गई.

वहीं रायगढ़ जिले के पनवेल में गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान बिजली का करंट लगने से 9 साल की बच्ची सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए. यह घटना शुक्रवार शाम को वडघर कोलीवाडा में हुई. यहां बिजली जनरेटर की एक केबल टूट जाने के बाद यह हादसा हुआ. फिलहाल कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य पनवेल के सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं.

बता दें कि 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को समाप्त हो गया है.

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी! ED ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांगी रिमांड, यह है मामला

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार पर ओवैसी का तंज, कहा- देश को कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत, ताकतवर PM देख लिया

इसे भी पढ़ें: ‘आत्महत्या रोकथाम नीति’ लाने वाला एमपी बनेगा पहला राज्य, टास्क फोर्स का हुआ गठन

Related post

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर सीरियल ब्लास्ट की धमकी

मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर…

Spread the loveदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले…
24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौत, 12 नवजात भी शामिल, मचा हड़कंप

24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नांदेड़ में सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 नवजात सहित 24 लोगों की मौत हो…