• 10/09/2022

दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, 3 महिला समेत 4 की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, 3 महिला समेत 4 की मौत
Spread the love

राजस्थान में बाडमेर जिले में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मंदिर दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार भिडंत हो गई. इस घटना में मौके पर 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में एक बच्चे के घायल होने की खबर है.

दरअसल, पूरी घटना जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र की है. यहां कार में सवार सभी लोग गुजरात के धानेरा से जसोल मंदिर दर्शन करने आए थे. इसी दौरान शनिवार सुबह 7 बजे सभी श्रद्धालु जसोल से धानेरा के लिए रवाना हुए थे. इसी बीच सामने से आ रही एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत गई.

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. घटना में घायल बच्चे को अस्पताल भेजवाया और सभी मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार पूरी तरह से पिचक गई.

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी! ED ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांगी रिमांड, यह है मामला

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार पर ओवैसी का तंज, कहा- देश को कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत, ताकतवर PM देख लिया

इसे भी पढ़ें: ‘आत्महत्या रोकथाम नीति’ लाने वाला एमपी बनेगा पहला राज्य, टास्क फोर्स का हुआ गठन

Related post

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…
ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की…

Spread the loveझारखंड के गढ़वा जिले में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं…