• 06/08/2022

आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 23 भेड़ें भी मारी गई

आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 23 भेड़ें भी मारी गई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम को मौसम में हुए बदलाव के बाद प्रदेश में कई जगह मूसलाधार बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरी। जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग झुलस गए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।इसके साथ ही 23 भेड़ों की भी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि शाम को अकलतरा में आकाशीय बिजली गिरने से महेश नाम का एक शख्स अपने भाई और भतीजे के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। इसी तरह देवकिरारी गांव में भी खेत में काम करने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक झुलस गया। मुलमुला गांव में भी खेत से लौटने के दौरान एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आकर दम तोड दिया।

इसके साथ ही चांपा के सिवनी गांव में एक परिवार के लोग खेत में मौजूद थे उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई वहीं दो महिलाएं झुलस गई। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सेमरिया नाम के एक गांव में भेड़ों को चरा रहा एक चरवाहा बारिश होने की वजह से पेड़ के नीचे खड़े हो गया। उसी दौरान तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी 23 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया है। जिसमें आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें : मौसम : प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेल-सड़क मार्ग हो सकते हैं बाधित, रेड अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : मंत्री का पीए बताकर ठगी, सीसी रोड का ठेका स्वीकृत कराने लिए 25 हजार, कुछ ही देर में ऐसे खुली पोल और फिर…

 

Related post

एक सप्ताह तक सरकारी दफ्तरों में लटके रहेगा ताला, यह है वजह

एक सप्ताह तक सरकारी दफ्तरों में लटके रहेगा ताला,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। प्रदेशवासियों को अब अगले एक सप्ताह तक शासकीय कामकाज निपटाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश…
मौसम अलर्ट : CG में एक दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी,

मौसम अलर्ट : CG में एक दो स्थानों पर…

Spread the loveरायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी…
भारी बारिश का रेड अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, सावधान रहें इन इलाकों के लोग

भारी बारिश का रेड अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की…

Spread the loveमौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के बस्तर,…