• 14/04/2023

बिरनपुर हिंसा: पिता-पुत्र के हत्यारों पर इनाम घोषित, हत्यारों का सुराग देने वालों को मिलेगा 40 हजार, पुलिस ने नंबर किए जारी

बिरनपुर हिंसा: पिता-पुत्र के हत्यारों पर इनाम घोषित, हत्यारों का सुराग देने वालों को मिलेगा 40 हजार, पुलिस ने नंबर किए जारी

Follow us on Google News

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 10 अप्रैल को पिता और पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारों पर इनाम घोषित किया है। हत्यारों का पता बताने वाले को 40 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। दुर्ग रेंज आईजी आनंद छाबड़ा 30 हजार और बेमेतरा एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। हत्यारों का पता बताने के लिए पुलिस ने नंबर जारी किया है। जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Also Read: List: इस CM के पास 510 करोड़ तो इनके पास है 15 लाख रुपये, 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति, जानें किसके पास कितना पैसा

बेमेतरा एसपी ने जो पत्र जारी किया है, उसमें लिखा है- ‘सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जिला बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट क्षेत्र में मृतक रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद निवासी बिरनपुर शक्तिघाट की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी। इसको लेकर साजा थाने में अपराध क्रमांक 92/2023, धारा 302 का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इन नंबरों पर फोन कर दे सकते हैं जानकारी

  1. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 9479190088
  2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा – 9479191400
  3. पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला बेमेतरा -9479192013
  4. थाना प्रभारी थाना साजा -9479192041

आपको बता दें शनिवार 8 अप्रैल को बच्चों के विवाद ने सांप्रदायिकता का रंग ले लिया था। जिसके बाद एक पक्ष द्वारा भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। जिसके बाद गांव में काफी तनाव था। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हत्या के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद कराया था। जिसे भाजपा ने अपना समर्थन दिया था। उधर पुलिस ने भुनेश्वर साहू के हत्या के आरोप में मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Also Read: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी, इस योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, देखिए 

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंसा में मारे गए युवक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने और घर के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।

छत्तीसगढ़ बंद के अगले दिन 10 अप्रैल को बिरनपुर के शक्तिघाट में पिता और पुत्र का शव मिला था। जिनकी पहचान रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद के रुप में हुई थी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में धारा 144 लगा दी थी और लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया था। इसके बावजूद पिता रहीन अपने पुत्र ईदुल मोहम्मद के साथ बकरी चराने गया था। जहां दोनों की हत्या कर दी गई। मृतकों के सिर पर चोट के निशान थे।